अलविदा 2022: क्रिकेट के मैदान में सात सबसे बड़े विवाद
अमर उजाला
Sun, 1 January 2023
Image Credit : IPL/BCCI/ICC
इन विवादों ने 2022 में खूब सुर्खियां बटोरी
Image Credit : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा Vs चेन्नई सुपर किंग्स
जडेजा और CSK के बीच विवाद हुआ था। ऐसी भी रिपोर्ट थी कि जडेजा ने CSK को अनफॉलो कर दिया था। जडेजा के रिटेन होने पर सबकुछ ठीक हुआ।
Image Credit : IPL/BCCI
IPL 2022: ऋषभ पंत का गुस्सा
अंपायर के फैसले से नाखुश दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को डगआउट बुलाने का फैसला लिया था। पंत के गुस्से को देखकर हरकोई हैरान था।
Image Credit : IPL/BCCI
विराट कोहली नो बॉल विवाद
टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच में नो बॉल विवाद को लेकर काफी हंगामा हुआ। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया था।
Image Credit : BCCI
नेपाल के कप्तान पर दुष्कर्म का आरोप
नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछने पर दुष्कर्म का आरोप लगा। उन्हें नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया और अभी जांच चल रही है।
Image Credit : IPL/BCCI
अफगानिस्तान Vs पाकिस्तान
एशिया कप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के बीच मैदान में जोरदार भिड़ंत हुआ था। फरीद अहमद और आसिफ अली एकदूसरे से भिड़ गए थे। मैच के बाद दर्शक दीर्घा में भी फैंस के बीच जमकर लात-घूसे चले थे।
Image Credit : सोशल मीडिया
विराट कोहली फेक फील्डिंग मामला
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगा था। इस पर खूब हंगामा हुआ था। हालांकि, मामला कुछ दिनों में शांत पड़ गया।
Image Credit : सोशल मीडिया
IPL 2022: पराग Vs हर्षल
रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच जमकर विवाद हुआ था। दोनों क्रिकेटरों ने मैच के बाद एकदूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया था।