अमर उजाला
Fri, 6 October 2023
एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया
टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही फाइनल में अपना स्थान पक्का किया
मैच में भारत के लिए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में अर्धशतक जमाया
तिलक भारत के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए
यशस्वी जयसवाल ने यह कमाल 21 साल 279 दिन की उम्र में किया था, तिलक ने उन्हें पीछे छोड़ दिया
यशस्वी ने एशियाई खेलों में ही नेपाल के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी
तिलक वर्मा ने 20 साल 332 दिन की उम्र में यह कमाल किया और यशस्वी से आगे निकल गए
तिलक वर्मा टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में में भारत के लिए 50 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने
तिलक से पहले विराट कोहली, युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या ऐसा कर चुके हैं
कोहली ने तीन और युवराज सिं-हार्दिक पांड्या ने एक-एक बार ऐसा किया है
Video: 40 घंटे मेहनत कर दिव्यांग फैन से बनाई कोहली की तस्वीर