अमर उजाला
Wed, 14 August 2024
भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना काफी मुश्किल होता है। इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी चयनकर्ताओं की नजरों में आकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब होते हैं
हालांकि, कुछ खिलाड़ी इन मौकों का फायदा नहीं उठा पाते हैं और बाहर हो जाते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में...
इस लिस्ट में पहला नाम तेज गेंदबाज शिवम मावी का शामिल है। उन्होंने साल 2023 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया था
इसके बाद उन्होंने टीम में कुल छह मुकाबले खेले जिसमें उन्हें सिर्फ सात विकेट ही मिले
मावी को आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। तब से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं
इस लिस्ट में दूसरा नाम हर्षल पटेल का है। 33 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के लिए 2021 में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्हें सिर्फ 25 मैचों में खेलने का मौका मिला
हर्षल के नाम 29 टी20 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम तेज गेंदबाज उमरान मलिक का है। उन्हें आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम में मौका मिला था
हालांकि, उमरान फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। यही वजह रही कि उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया
उमरान ने भारत के लिए 13 टी20 में 11 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में खेला था
पहाड़ों पर भूस्खलन, मैदान में बाढ़; बारिश ने हर जगह मचाई तबाही