...तो बीवियों के साथ ऐसा सलूक करते हैं PAK क्रिकेटर्स! सानिया ने खोली पोल

अमर उजाला

Sun, 21 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

इन दिनों सानिया मिर्जा चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उनके पति शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है

Image Credit : सोशल मीडिया

काफी पहले से ही यह चर्चा चली आ रही थी कि सानिया और शोएब के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब दोनों के तलाक की भी पुष्टि हो चुकी है 

Image Credit : सोशल मीडिया

शोएब ने शनिवार को नई पत्नी सना जावेद के साथ तस्वीरें साझा की थीं। सना पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शोएब की तीसरी शादी के बाद उनके और सानिया के कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो मिर्जा-मलिक शो का है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस शो को सानिया और शोएब ने होस्ट किया था। इसमें वहाब रियाज और उनकी पत्नी के साथ बातचीत में सानिया ने बताया कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपनी पत्नी के साथ कैसा बर्ताव करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

वीडियो में शोएब कहते हैं- हमारा ये है कि हम पैदा होते हैं, हमें प्यार मिलता है। उसके बाद डांट से काम शुरू होता है। पहले घरवालों से और फिर बीवियों से

Image Credit : Instagram

इसी बीच सानिया टोकती हैं और कहती हैं- पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बस एक ही काम है। वह काम है बीवियों का मजाक बनाना। यह उनकी फेवरेट हॉबी है

Image Credit : सोशल मीडिया

सानिया के इस वीडियो पर फैंस शोएब को खूब ट्रोल कर रहे हैं। सानिया और शोएब की शादी 2010 में हुई थी और दोनों का एक बेटा इजहान भी है

Image Credit : सोशल मीडिया

डेटिंग की अफवाहों के बीच शुभमन की बहन के साथ दिखीं सारा

सोशल मीडिया
Read Now