अमर उजाला
Tue, 27 February 2024
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। बीसीसीआई ने 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है
पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा
इस टूर्नामेंट से पहले कई टीमों को झटका लगा है, उनके खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले बाहर हो गए हैं
इस लिस्ट में पहला नाम गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का शामिल है, जो एड़ी की चोट के चलते इस वक्त लंदन में हैं और सर्जरी से गुजर रहे हैं
आईपीएल के 17वें संस्करण से पहले दूसरा झटका लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा है। मार्क वुड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बाहर हो गए
वुड की जगह शमर जोसेफ को टीम का हिस्सा बनाया गया है
कोलकाता नाइट राइडर्स के गस एटकिंसन भी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। वह आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे
गट की जगह श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा को टीम का हिस्सा बनाया गया है
मोहम्मद शमी की हुई सफल सर्जरी, तस्वीर पोस्ट कर गेंदबाज ने दी जानकारी