दूसरे देशों के लिए खेल चुके भारतीय मूल के ये खिलाड़ी

अमर उजाला

Mon, 14 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

हाशिम अमला

अमला मूलत: गुजरात के सूरत से ताल्लुक रखते हैं। वह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वह 129 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी20 खेल चुके

Image Credit : सोशल मीडिया

मोंटी पनेसर

इंग्लैंड के लिए खेल चुके मोंटी पनेसर मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। उनका परिवार 1979 में पंजाब से लुटन गया था। इंग्लैंड के लिए पनेसर 50 टेस्ट, 26 वनडे खेल चुके और 191 विकेट लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का जन्म 1968 में चेन्नई में हुआ था। उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 5664 टेस्ट रन और 2332 वनडे रन बनाए
Image Credit : ट्विटर

शिवनारायण चंद्रपॉल

चंद्रपॉल का परिवार काफी पहले कैरिबियाई देश चला गया था। वह वेस्टइंडीज और दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ईश सोढ़ी

पंजाब के लुधियाना में 1992 में जन्मे सोढ़ी न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। उन्होंने कीवी के लिए 2013 में डेब्यू किया था
Image Credit : ट्विटर

जीतन पटेल

न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके जीतन पटेल का परिवार मूलत: गुजरात का रहने वाला है। उन्होंने कीवियों के लिए 2005 में डेब्यू किया था और 24 टेस्ट और 43 वनडे खेले
Image Credit : getty

रवि बोपारा

इंग्लैंड के लिए खेल चुके बोपारा भी भारतीय मूल के हैं और उनका परिवार पंजाब से ताल्लुक रखता है
Image Credit : सोशल मीडिया

केशव महाराज

केशव महाराज मूलत: भारत के ही हैं और उनका परिवार यहां आता जाता रहता है। हालांकि, केशव का जन्म डरबन में हुआ था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2016 में डेब्यू किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

एजाज पटेल

मुंबई में जन्मे एजाज पटेल न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। 2018 में एजाज ने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

हिम्मत है तो तस्वीर में मूली खोजकर दिखाइए

iStock
Read Now