अमर उजाला
Sat, 1 June 2024
दो जून से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस बार 20 टीमें खेलती नजर आएंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है
आगामी टूर्नामेंट में पांच खिलाड़ी फ्लॉप साबित हो सकते हैं, इसका सबसे बड़ा कारण उनका मौजूदा प्रदर्शन है
न्यूीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ दो मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 27 रन बनाए। माना जा रहा है कि उनका बल्ला चलना मुश्किल है
जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलता गया। इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 298 रन बनाए
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी इस विश्व कप में फ्लॉप साबित हो सकते हैं। पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में वह सिर्फ 320 रन बना पाए थे
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 में फ्लॉप साबित हुए। वह गेंद और बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा सके। आरसीबी के लिए 10 मैचों में उन्होंने सिर्फ 52 रन बनाए और छह विकेट चटकाए
कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत टी20 विश्व कप 2024 के जरिए अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आए थे। 13 मैचों में उन्होंने 446 रन बनाए
क्या आप इस तस्वीर में खोज सकते हैं एक डोनट?