अमर उजाला
Fri, 1 March 2024
इस लिस्ट में पहला नाम पार्थिव पटेल का शामिल है। वह अपने करियर के दौरान आईपीएल में कभी शतक नहीं लगा सके। उनका उच्चतम स्कोर 81 रन रहा है
फाफ डु प्लेसिस भी आईपीएल में कभी शतक नहीं लगा सके। 4000 से अधिक रन बना चुके आरसीबी के इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन है
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर भी आईपीएल में शतक नहीं लगा सके। उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा
वनडे में दोहरा शतक जड़ चुके इशान किशन आईपीएल में आज तक शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है
श्रेयस अय्यर भी आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए। उनका बेस्ट स्कोर 96 रन है
विध्वंसक पारियों के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल में एक भी शतक दर्ज नहीं है। उनका बेस्ट स्कोर 95 रन है
इस लिस्ट में हैरान कर देने वाला नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। पूर्व भारतीय कप्तान ने सीएसके को पांच बार खिताब जिताया है लेकिन खुद कभी शतक नहीं लगा पाए
निचले क्रम में बल्लेबाजी के जरिए मुंबई को कई बार जिताने वाले कायरन पोलार्ड भी शतक नहीं लगा सके। उनका बेस्ट स्कोर 87* है
आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी शतक नहीं लगा पाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97* रन रहा है
इस लिस्ट में चौंकाने वाला नाम युवराज सिंह का है जो आईपील में कभी शतक नहीं लगा पाए
मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी कभी शतक नहीं लगा पाए
'क्रिकेट के भगवान' ने लौटाई मासूमों की मुस्कान, सचिन का ये वीडियो जीत लेगा दिल