RCB की खिताबी जीत में इन 5 खिलाड़ियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान

अमर उजाला

Mon, 18 March 2024

Image Credit : WPL

स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है

Image Credit : WPL

रविवार को खेले गए फाइनल में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया और इस फ्रेंचाइजी के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया

Image Credit : WPL

आरसीबी की इस जीत में वैसे तो पूरी टीम का योगदान रहा, लेकिन हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बता रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता

Image Credit : WPL

1. एलिस पेरी

पेरी ने आखिरी के तीन मैचों में एकतरफा प्रदर्शन किया। चाहे वह बैटिंग हो या बॉलिंग पेरी ने अपने दम पर बैंगलोर को मैच जिताए

Image Credit : WPL

2. ऋचा घोष

ऋचा ने आरसीबी के लिए मैच फिनिशर का रोल बखूबी निभाया। उन्होंने जरूरत पड़ने पर आक्रामक बल्लेबाजी की और जरूरत पड़ने पर आराम से भी खेला

Image Credit : WPL

3. सोफी मोलीन्यूक्स

बैंगलोर की यह ऑलराउंडर सीजन की बेस्ट ऑलराउंडर में से एक रहीं। उन्होंने मंधाना के साथ ओपनिंग करने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी ओपनिंग की
Image Credit : WPL

4. श्रेयांका पाटिल

बैंगलोर की यह ऑलराउंडर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। फाइनल में तो उनकी फिरकी को दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज पढ़ने में नाकाम रहा

Image Credit : WPL

5. स्मृति मंधाना

मंधाना टीम की सबसे बड़ी रोल मॉडल रहीं। उन्होंने शानदार तरीके से कप्तानी करने के अलावा खूब रन भी बनाए। वह सीजन की चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं

Image Credit : WPL

आईपीएल के लिए श्रेयस नाइटराइडर्स के अभ्यास कैंप से जुड़े

PTI
Read Now