भारतीय विश्व कप टीम में चुने गए ये चार सबसे अमीर क्रिकेटर

अमर उजाला

Wed, 6 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की कमान कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी है

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे वर्ल्ड कप पांच अक्तूबर को शुरू होगा और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम में रोहित (कप्तान), कोहली, बुमराह, शुभमन, राहुल, हार्दिक (उपकप्तान) , श्रेयस, जडेजा, ईशान, सूर्यकुमार, कुलदीप, सिराज, शमी, अक्षर और शार्दुल शामिल हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो क्रिकेट की पिच पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी धमाल मचा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ियों में पहले नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। वह न केवल क्रिकेट के जरिए, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

एमपीएल लाइव के मुताबिक, विराट की कुल नेटवर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,046 करोड़ रुपये है

Image Credit : सोशल मीडिया

सालाना कमाई के तौर पर देखें तो विराट लगभग 15 करोड़ रुपये है, महीनेभर में वे करीब 1,25,00,000 रुपये और हफ्तेभर में उनकी कमाई 28,84,615 रुपये और एक दिन में करीब 5,76,923 रुपये होती है

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे वर्ल्ड कप के लिए कप्तान रोहित शर्मा भी क्रिकेट के अलावा कई जरियों से ताबड़तोड़ कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिटमैन करीब 214 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। क्रिकेट की पिच पर गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने के अलावा वह कमाई के मामले में भी धमाल मचा रहे हैं

Image Credit : बीसीसीआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जडेजा करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। सिर्फ क्रिकेट से उनकी सालाना कमाई 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की है

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या भी अपने रॉयल लाइफ के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टार ऑलराउंडर की कुल नेटवर्थ करीब 11 मिलियन डॉलर यानी 91 करोड़ रुपये से ज्यादा की है

Image Credit : IPL/BCCI

हार्दिक को हर वनडे मैच में 20 लाख रुपये, टेस्ट मैच में 30 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

'कैलकुलेटर मांग लेते', एशिया कप में हार के बाद ट्रोल हुआ अफगानिस्तान

सोशल मीडिया
Read Now