चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत लौटे उपकप्तान शुभमन गिल, मुंबई में हुआ स्वागत

अमर उजाला

Tue, 11 March 2025

Image Credit : PTI
भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने के बाद उपकप्तान शुभमन गिल भारत वापस लौट आए हैं। 
Image Credit : PTI

This browser does not support the video element.

मंगलवार को युवा सलामी बल्लेबाज गिल का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। 

Video Credit :
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में उतरे। ऐसे ही मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से दिल्ली पहुंचे। इन खिलाड़ियों के स्वदेश पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
Image Credit : ANI (SCREENGRAB)
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। 
Image Credit : PTI
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। 
Image Credit : PTI
जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। 
Image Credit : PTI
इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते। 
Image Credit : PTI

पाकिस्तान में कितनी ट्रेनें चलती हैं? जानकर नहीं होगा यकीन

Adobe Stock
Read Now