अमर उजाला
Tue, 25 April 2023
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है
भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है
भारतीय टीम सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा
टीम इंडिया में रहाणे के अलावा टीम में तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर की भी वापसी हुई है
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है
टीम में शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रहाणे और केएल राहुल हैं
स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत का चयन हुआ है
तेज गेंदबाजों में शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जयदेव उनादकट हैं
स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के ऊपर होगी
सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कुलदीप यादव को बाहर कर दिया गया है, श्रेयस अय्यर चोटिल हैं
सिडनी से शारजाह तक, 50वें जन्मदिन पर सचिन को मिला बड़ा सम्मान