अमर उजाला
Wed, 5 July 2023
भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंच गई है
विंडीज दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 खेलेगी
विंडीज दौरे से ही भारत के अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की भी शुरुआत हो जाएगी
साथ ही टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का मौका होगा
12 जुलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच डोमनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी
दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा
तीन मैचों की वनडे सीरीज की का पहला मैच 27 जुलाई को बारबाडोस में खेला जाएगा
दूसरा वनडे 29 जुलाई को बारबाडोस में होगा, तीसरा वनडे एक अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से होगी
पहला टी20 त्रिनिदाद में, दूसरा टी20 छह अगस्त को गयाना में और तीसरा टी20 आठ अगस्त को गयाना में होगा
12 और 13 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में दो टी20 खेले जाएंगे
टेस्ट मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी, वनडे मैच 7:00 बजे शुरू होंगे
पांचों टी20 मैच रात 8:00 बजे से शुरू होंगे
ICC Ranking: हर फॉर्मेट की नंबर एक टीम; बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर