अमर उजाला
Sat, 30 September 2023
भारत में वनडे विश्व कप का आगाज पांच अक्तूबर से होने वाला है
विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा
इस बार विश्व कप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका की टीमें खेल रही हैं
श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं
भारत का रिकॉर्ड विश्व कप में कई टीमों के खिलाफ शानदार रहा है
भारत इस बार विश्व कप में हिस्सा लेने वाली नौ में से तीन टीमों के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है
भारत विश्व कप में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अजेय है
इन तीन टीमों के अलावा केन्या, बरमुडा, आयरलैंड, यूएई, नामीबिया और ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं हारा है
किस टीम के खिलाड़ियों ने विश्व कप में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक?