गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया चार महीने के अंदर ये 5 अनचाहे रिकॉर्ड बना चुकी

अमर उजाला

Mon, 21 October 2024

Image Credit : BCCI

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच का पद संभाला था।

Image Credit : BCCI

उनके कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम कुछ शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही, लेकिन कुछ अनचाहे रिकॉर्ड का भी सामना करना पड़ा। 

Image Credit : BCCI

गौतम गंभीर के कोच बने अभी ज्यादा लंबा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन अब तक कई अनचाहे रिकॉर्ड उनके कोचिंग के अंडर बन गए हैं।

Image Credit : BCCI

तो चलिए आपको बताते हैं 5 अनचाहे रिकॉर्ड जो गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के नाम दर्ज हो चुके हैं

Image Credit : BCCI

5. 27 साल बाद श्रीलंका से द्विपक्षीय सीरीज में पहली बार मिली हार 

गौतम गंभीर की देखरेख में भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भारत को श्रीलंका से 1997 में वनडे सीरीज में हार मिली थी।
Image Credit : PTI

4. पहली बार 3 मैचों की वनडे सीरीज में गंवाए पूरे 30 विकेट 

टीम इंडिया ने उसी श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में करारी हार का सामना किया था। इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने तीनों ही मैचों में ऑल आउट हुई और पहली बार तीन मैचों की सीरीज में 30 विकेट गंवाए

Image Credit : PTI

3. 19 साल बाद मिली चिन्नास्वामी स्टेडियम में हार

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बंगलूरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम अभेद किला बन चुका था, लेकिन न्यूजीलैंड ने चिन्नास्वामी में 19 साल बाद भारत को हारने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले 2005 में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।
Image Credit : IPL/BCCI

2. घर में पहली बार 50 से कम स्कोर पर ऑलआउट

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 46 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम अपने घर में सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई।

Image Credit : Screen Grab

1. 36 साल बाद न्यूजीलैंड से घर में मिली मात 

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने बंगलूरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। कीवी टीम भारत से पिछले 36 साल से कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी थी, लेकिन 1988 के बाद भारत में पहला टेस्ट मैच जीता।

Image Credit : IPL/BCCI

न्यूजीलैंड की टीम ने पिच पर गाना गाकर मनाया जश्न, अमेलिया केर ने बजाया गिटार

ICC
Read Now