अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
आईपीएल 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में खेला जाएगा
इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलेगी
वहीं, इसी मैदान पर नौ जून को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक स्क्वॉड का एलान नहीं किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी जरूर लॉन्च कर दी है
पाकिस्तान की नई जर्सी के पोस्टर में कप्तान बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, रिजवान और नसीम शाह नजर आ रहे हैं
वहीं, टीम इंडिया ने भी सोमवार को टी20 विश्व कप के लिए नई टी20 जर्सी लॉन्च की। टीम इंडिया की नई जर्सी को हेलीकॉप्टर से लॉन्च किया गया
टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च के वीडियो में रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा नजर आए
भारत का रहस्यमयी गांव, रातोंरात गायब हो गए थे लोग