अमर उजाला
Fri, 25 July 2025
सलमान आगा की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी
बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया
हालांकि, तीसरे टी20 में पाकिस्तान की टीम ने 74 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने एक उपलब्धि हासिल की
यह उनकी टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150वीं जीत रही। भारत के बाद वह ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी
भारत ने अब तक 247 टी20 मैचों में 164 टी20 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 264 में से 150 मैच जीते हैं
इससे पहले बांग्लादेश ने सीरीज का पहला मैच सात विकेट से और दूसरा मैच आठ रन से अपने नाम किया था
पंत WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, रोहित-कोहली को पछाड़ा