अमर उजाला
Mon, 25 November 2024
टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक अजब गजब पल तब देखने को मिला जब 271 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही एक टीम महज 7 रन पर सिमट गई
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। आइवरी कोस्ट की टीम ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया
यह मैच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सब रिजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-सी का है, जो रविवार को लागोस में खेला गया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया ने सेलिम सलाऊ के 53 गेंद पर 112 रन की बदौलत चार विकेट पर 271 रन बनाए
इसके अलावा सुलेमन रुनसीवी ने 29 गेंद में 50 रन और आइसेक ओपके ने 23 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी खेली
आइवरी कोस्ट की टीम 7.3 ओवर में सिमट गई। ओपनर ओउटारा मोहम्मद ने सबसे ज्यादा चार रन बनाए।
आइवरी कोस्ट के बल्लेबाजों का स्कोरकार्ड- 4, 0, 1, 0, 0, 1, 0, 1, 0, 0*, 0 रहा। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार है जब कोई टीम सिंगल डिजिट का स्कोर बना पाई
इससे पहले मंगोलिया की टीम सिंगापुर के खिलाफ 10 रन पर ऑलआउट हुई थी। वहीं, आइल ऑफ मैन ने स्पेन के खिलाफ भी 10 रन बनाए थे
वहीं, नाइजीरिया की आइवरी कोस्ट पर 264 रन की जीत टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी टीम द्वारा तीसरी सबसे ज्यादा रनों के अंतर से जीत है
इस मामले में जिम्बाब्वे शीर्ष पर है। उसने अक्तूबर 2024 में गाम्बिया को 290 रन से हराया था। वहीं, नेपाल ने मंगोलिया को सितंबर 2023 में 273 रन से हराया था
बाज की तरह तेज हैं नजरें, तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक छाता