अमर उजाला
Thu, 4 July 2024
टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्यों ने मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस में हिस्सा लिया
विजय जुलूस के दौरान मुंबई की सड़कों पर जनसैलाब दिखा और प्रशंसक खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे
भारतीय खिलाड़ी खुली बस में टी20 विश्व कप ट्रॉफी लिए चढ़े और दर्शकों के साथ विश्व कप जीतने का जश्न मनाया
इस दौरान खिलाड़ी भी काफी उत्साहित दिखे और तिरंगा लेकर प्रशंसकों का जोश बढ़ाते रहे
विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी जोश में नजर आए और उन्होंने प्रशंसकों के सामने एक साथ ट्रॉफी उठाई
बीसीसीआई के पदाधिकारी भी इस दौरान भारतीय टीम के साथ बस में मौजूद थे। इस दौरान सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भारतीय जर्सी में नजर आए
विजय जुलूस के दौरान सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। यह जुलूस वानखेड़े स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुआ
सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में कटोरी खोज सकते हैं