टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट का बेहतरीन रिकॉर्ड, क्या आज करेंगे कमाल?

अमर उजाला

Thu, 27 June 2024

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से है। यह मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है

Image Credit : ICC/T20 World Cup

इस मैच के जरिया भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे। विराट अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

अब तक इस संस्करण में छह मैचों की छह पारियों में वह 66 रन बना सके हैं। 37 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

हालांकि, विराट सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट का रिकॉर्ड शानदार है

Image Credit : Indian Cricket Team/ICC
उन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में तीन सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं और इसमें 211 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं
Image Credit : ICC/T20 World Cup

2014 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 72 रन, 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 47 गेंद में नाबाद 89 रन बनाए थे

Image Credit : BCCI

2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 40 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी। ऐसे में इस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup

विराट अगर बड़ी पारी खेलते हैं तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में रोहित ने फॉर्म में वापसी की थी। अब विराट की बारी है

Image Credit : ICC/T20 World Cup

जीनियस हैं तो तस्वीर में 5 सेकेंड के अंदर गिलहरी खोजकर दिखाएं

Istock
Read Now