अमर उजाला
Thu, 27 June 2024
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से है। यह मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है
इस मैच के जरिया भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे। विराट अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं
अब तक इस संस्करण में छह मैचों की छह पारियों में वह 66 रन बना सके हैं। 37 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है
हालांकि, विराट सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट का रिकॉर्ड शानदार है
2014 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 72 रन, 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 47 गेंद में नाबाद 89 रन बनाए थे
2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 40 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी। ऐसे में इस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है
विराट अगर बड़ी पारी खेलते हैं तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में रोहित ने फॉर्म में वापसी की थी। अब विराट की बारी है
जीनियस हैं तो तस्वीर में 5 सेकेंड के अंदर गिलहरी खोजकर दिखाएं