अमर उजाला
Thu, 27 June 2024
भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला होना है
भारत का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम अजेय चल रही है
विराट कोहली का बल्ला हालांकि अब तक कमाल नहीं दिखा सका है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं
कोहली के पास टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका रहेगा
बाबर आजम के नाम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में 660 रन हैं और अगर कोहली 22 रन बनाने में सफल रहे तो वह इस मामले में बाबर को पीछे छोड़ देंगे
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 639 रन बना चुके हैं और इस टीम के विरुद्ध सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं
तस्वीर में छिपा है पक्षी, क्या आप 5 सेकेंड में ढूंढ लेंगे?