अमर उजाला
Sat, 15 June 2024
अर्शदीप सिंह को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद कामरान अकमल ने विराट कोहली को लेकर अब बेतुका बयान दिया है
कामरान अकमल ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले दिन अपने भाई उमर अकमल के आंकड़ों की समीक्षा की थी
उन्होंने स्वीकार किया कि ओवरऑल स्टैट और प्रदर्शन के मामले में उमर की तुलना कोहली से नहीं की जा सकती, लेकिन टी20 विश्व कप में उमर का स्ट्राइक रेट और उच्चतम स्कोर कोहली से बेहतर है
कामरान ने एक शो के दौरान कहा- मुझे आंकड़े कल आए हैं। मैं बात कर रहा हूं उमर की। विश्व कप टी20 मैचों में उमर के विराट कोहली से बेहतर नंबर हैं। उमर तो विराट की छोटी अंगुली के बराबर है
विराट का टी20 विश्व कप में 130.52 का स्ट्राइक रेट रहा है, जबकि उच्चतम स्कोर 89 रन का है, जो उन्होंने 2016 विश्व कप में बनाए थे
वहीं, उमर ने टी20 विश्व कप में 132.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 94 रन का रहा है। हालांकि, ओवरऑल आंकड़ों में उमर विराट के आसपास नहीं हैं
हालांकि, कामरान का विराट से उमर की तुलना करना बेतुका है, क्योंकि सिर्फ स्ट्राइक रेट और उच्चतम स्कोर से कोई अच्छा बल्लेबाज नहीं बनता। विराट ने जितने मैच खेले हैं, उमर उसके आसपास भी नहीं हैं
सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में 5 सेकेंड के अंदर गिलहरी खोज सकते हैं