अमर उजाला
Mon, 24 June 2024
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में भी कई रिकॉर्ड बनाए
रोहित ने 41 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 224.39 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और आठ छक्के निकले
रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी के नाम नहीं है
रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम इस प्रारूप में कुल 203 छक्के हो गए हैं
इस सूची में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 173 छक्के लगाए
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के नाम टी20 में 137 छक्के दर्ज हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस लिस्ट में चौथे और वेस्टइंडीज निकोलस पूरन पांचवें पायदान पर हैं। दोनों ने क्रमश: 133 और 132 छक्के लगाए हैं
रोहित के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ा