अमर उजाला
Tue, 30 April 2024
बीसीसीआई ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है
भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुआई में खेलने उतरेगा
आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक पांड्या को विश्व कप टीम में जगह मिली है और उन्हें उपकप्तान बनाया गया है
हार्दिक को उपकप्तान बनाए जाने पर फैंस काफी नाराज हुए और उन्होंने हार्दिक की जमकर आलोचना की
हार्दिक को ट्रोल करने का बड़ा कारण उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन करना है
सोशल मीडिया पर लोग हार्दिक को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि बीसीसीआई ने हार्दिक को खराब प्रदर्शन के बावजूद उपकप्तानी का पुरस्कार दिया है
T20 WC: टीम में जगह बनाने से चूके ये 10 खिलाड़ी, कुछ ने IPL में किया शानदार प्रदर्शन