अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात का वीडियो शुक्रवार को जारी किया गया जिसमे सभी खिलाड़ी पीएम से बातचीत कर रहे हैं
चर्चा के दौरान टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल गंभीर मुद्रा में दिख रहे थे जिस पर मोदी ने उन्हें टोका और उनके मजे लिए
पीएम मोदी ने कहा, क्या बात है चहल इतने गंभीर क्यों हो? मैंने सही पकड़ा है ना। हरियाणा का कोई भी व्यक्ति हो वो हर हाल में खुश रहता है और वो हर चीज में खुशी खोजता है
पीएम मोदी के यह कहते ही चहल सहित पूरी भारतीय टीम हंसने लगी और खुद प्रधानमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए
इसके बाद पीएम मोदी ने रोहित से पूछा कि क्या ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान अलग तरह से आने का आइडिया चहल का था?
इस पर रोहित ने प्रधानमंत्री से कहा, जी सर, चहल और कुलदीप यादव ने मुझे ऐसा करने कहा था
पंत ने किया संघर्ष के दिनों को याद, पीएम को हौसला बढ़ाने के लिए दिया धन्यवाद