अमर उजाला
Tue, 7 May 2024
महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में भारत-वेस्टइंडीज के बीच फाइनल की उम्मीद जताई है
उन्होंने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए
लारा ने यह भी कहा कि विश्व कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल होने से 2007 में हुई गलती की भरपाई हो जाएगी
2007 में वेस्टइंडीज में हुए वनडे विश्व कप में भारत के जल्दी बाहर होने से मेजबान को काफी नुकसान झेलना पड़ा था
भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में रखा है जबकि शुभमन गिल और रिंकू सिंह जैसे युवा रिजर्व में हैं। सूर्यकुमार मुख्य टीम में हैं
लारा ने कहा- मेरी सलाह यह होगी कि सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर उतारा जाए। वह टी20 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं
लारा ने कहा- अगर आप सर विव जैसे खिलाड़ियों से बात करें तो वह आपको बतायेंगे कि वह कैसे बल्लेबाजी को बेताब रहते थे
उन्होंने कहा- मुझे सूर्यकुमार के साथ भी यही लगता है। उन्हें जल्दी से उतारना जरूरी है और अगर वह 10-15 ओवर खेल जाते हैं तो कमाल कर सकते हैं
सूर्यकुमार आम तौर पर चौथे और कोहली तीसरे नंबर पर उतरते हैं । आईपीएल में कमेंट्री कर रहे लारा ने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल हो सकता है
उन्होंने कहा- वेस्टइंडीज को अच्छा करना चाहिए उनके पास कई सितारे हैं जो एक टीम के रूप में अच्छा कर सकते हैं
लारा ने कहा- भारतीय टीम भी चयन को लेकर तमाम हंगामे के बावजूद सेमीफाइनल में होगी। इंग्लैंड भी अंतिम चार में होगा और अफगानिस्तान भी पहुंच सकता है
कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही चर्चा के बीच लारा ने कहा- आपको प्लेइंग-11 में विराट जैसा एक खिलाड़ी चाहिए ही
T20 WC: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड की नई जर्सी