अमर उजाला
Tue, 25 June 2024
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और देश से बाहर भी उनके काफी प्रशंसक हैं
कोहली इन दिनों टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं और रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतर रहे हैं
कोहली का बल्ला हालांकि टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं
कोहली भले ही फॉर्म में ना चल रहे हों, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और अब अमेरिका में भी उनके लिए गजब की दीवानगी देखने मिली
अमेरिका के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर के पास कोहली की मूर्ति का अनावरण किया गया है जिसमे वह बल्ला पकड़े दिख रहे हैं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर कोहली की मूर्ति खड़ी है
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें, पूरी लिस्ट