अमर उजाला
Wed, 5 June 2024
नीदरलैंड ने बुधवार को नेपाल को हराकर टी20 विश्व कप का आगाज किया। इस मैच में नीदरलैंड के लिए मैक्स ओडॉड जीत के हीरो रहे
उन्होंने 54 रन की नाबाद पारी खेली और 107 रन के लक्ष्य को 18.4 ओवर में हासिल करने में मदद की। इसी के साथ मैक्स ने एक रिकॉर्ड भी बनाया
वह शुरुआती 12 टी20 विश्व कप पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं
मैक्स ओडॉड के नाम टी20 विश्व कप में शुरुआती 12 पारियों के बाद पांच 50+ के स्कोर हैं। वहीं, इस मामले में उन्होंने बाबर आजम और केएल राहुल की बराबरी की
इन दोनों ने भी टी20 विश्व कप में अपनी शुरुआती 12 पारियों के बाद पांच 50+ के स्कोर ही बनाए थे
इस लिस्ट में शीर्ष पर विराट कोहली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती 12 टी20 विश्व कप पारियों के बाद छह 50+ के स्कोर बनाए थे
इंग्लैंड का शर्मनाक रिकॉर्ड, 3000 दिन बाद किया यह कारनामा