अमर उजाला
Fri, 7 June 2024
पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को मिली ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया था
मुंबई में जन्मे सौरव क्रिकेटर के साथ ही पेशे से इंजीनियर भी हैं और क्रिकेट बस अपनी रुचि के कारण खेलते हैं। सौरव एकमात्र इंजीनियर नहीं है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला है
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी एक इंजीनियर हैं और उन्होंने चेन्नई के एक इंजीनियर कॉलेज से डिग्री हासिल की है
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले भी मेकेनिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने बेंगलुरु के एक कॉलेज से इसकी डिग्री हासिल की है
भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ भी एक इंजीनियर हैं और उन्होंने मैसुरु से इसकी डिग्री प्राप्त की थी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने भी इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वह कराची के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर चुके हैं
पति के मरने के बाद पत्नी ने मनाया जश्न, वजह जानकर होगी हैरानी