अमर उजाला
Fri, 14 June 2024
भारत, इंग्लैंड सहित सभी टीमें फिलहाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप में व्यस्त हैं। इस बीच, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के घर एक नया मेहमान आया है
जोस बटलर की पत्नी लूसी वेबर ने बेटे को जन्म दिया है। बटलर और लूसी तीसरी बार माता-पिता बने हैं, इससे पहले उनकी दो बेटियां हैं
बटलर ने इंस्टाग्राम के जरिये तीसरी बार पिता बनने की जानकारी दी। उनके बेटे का जन्म हालांकि 28 मई को हुआ था, लेकिन बटलर ने अब इसकी जानकारी दी है
बटलर ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटे का नाम चार्ली रखा है। फोटो में बेटे की जन्मतिथि भी लिखी है
जोस बटलर ने अक्टूबर 2017 में लूसी वेबर नाम की महिला से शादी की थी। इन दोनों की दो बेटियां भी हैं जिनके नाम जॉर्जिया रोज और मैरगोट है
बटलर फिलहाल टी20 विश्व कप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इंग्लैंड ने हाल ही में ओमान को हराकर सुपर आठ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी
तस्वीर में छुपी है एक आइसक्रीम, खोजो तो जानें