अमर उजाला
Tue, 11 June 2024
अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप चल रहा है और टूर्नामेंट के दौरान न्यूयॉर्क में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के कमिश्नर रोजर गुडेल से मुलाकात की
बीसीसीआई ने जय शाह का गुडेल से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें यह दोनों दिग्गज एक दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं
जय शाह और गुडेल की मुलाकात खेल को दो सबसे मशहूर लीग के प्रशासकों की मुलाकात है। आईपीएल की तरह एनएफएल भी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टूर्नामेंट है
मीटिंग के दौरान जय शाह ने गुडेल को भारतीय टीम की टी20 विश्व कप जर्सी भेंट में दी
गुडेल ने भी जय शाह को एनएफएल मैच बॉल दी जिसे द ड्यूक भी कहा जाता है और बीसीसीआई का लोगो लगा फुटबॉल हेलमेट गिफ्ट में दिया
गुडेल और जय शाह के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई जिसमें अभ्यास साझेदारी और एक दूसरे के अनुभव को बांटना शामिल है
भारतीय टीम की टी20 विश्व कप में शुरुआत अच्छी हुई है और टीम ने शुरुआती दो मैच जीते हैं। जय शाह भारत-पाकिस्तान मैच देखने न्यूयॉर्क पहुंचे थे
टी20 विश्व कप में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें, युगांडा पहले स्थान पर