अमर उजाला
Sun, 2 June 2024
बांग्लादेश और भारत के बीच शनिवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वॉर्म-अप मैच खेला गया
इस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 121 रन बना सकी
मैच के दौरान भारतीय टीम की सुरक्षा में उस समय चूक देखने मिली जब एक प्रशंसक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से मिलने के लिए मैदान पर घुस गया
बांग्लादेश की पारी के दौरान जब रोहित फील्डिंग कर रहे थे उसी वक्त एक प्रशंसक उनसे मिलने मैदान पर घुस गया
पुलिसकर्मी हालांकि जल्दी से हरकत में आए और उन्होंने उस प्रशंसक को पकड़ा और मैदान के बाहर ले गए
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है और अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी
सिर्फ 10% लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं अंगूर