अपने स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे टी नटराजन, तस्वीर साझा कर कही दिल की बात

अमर उजाला

Thu, 29 August 2024

Image Credit : natarajan_jayaprakash

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन इन दिनों छुट्टियों पर हैं और अपने गांव के दौरे पर हैं

Image Credit : natarajan_jayaprakash

गुरुवार को बाएं हाथ के गेंदबाज अपने स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की

Image Credit : natarajan_jayaprakash

सेलम के चिन्नाप्पमपट्टी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था

Image Credit : natarajan_jayaprakash

इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से साझा की। नटराजन ने लिखा, जहां से यह सब शुरू हुआ था, वहां वापस आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं!"

Image Credit : natarajan_jayaprakash

उन्होंने आगे लिखा- सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिन्नाप्पमपट्टी में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। घर वापस आकर गर्व महसूस कर रहा हूं!" 

Image Credit : natarajan_jayaprakash

नटराजन ने तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने चार टी20 अंतरराष्ट्रीय, दो वनडे और एक टेस्ट मैच खेला है

Image Credit : natarajan_jayaprakash

वह लंबे वक्त से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेलते हैं

Image Credit : natarajan_jayaprakash

नटराजन ने 61 आईपीएल मैचों में 67 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल 2024 में उन्होंने 14 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे

Image Credit : natarajan_jayaprakash

इंसानों पर क्यों हमला करता है भेड़िया?

iStock
Read Now