अमर उजाला
Sat, 10 February 2024
नॉर्वे की फुटबॉल टीम के मौजूदा मैनेजर और दिग्गज क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर ओले गनर सोलस्कर इन दिनों भारत यात्रा पर हैं
This browser does not support the video element.
शनिवार को वह मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। भारी तादाद में एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए लोग मौजूद थे
इस दौरान सोलस्कर ने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए, साथ ही तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद वह टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से भी मिले
दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान हुई। दोनों ने एकदूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। दोनों ने एकदूसरे को जर्सी भी गिफ्ट की
मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज सोलस्कर ने अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान भावुक भारतीय फुटबॉल फैंस से मिलने पर उत्साह व्यक्त किया
बेंगलुरु के बाद सोल्सकर 10 फरवरी को मुंबई और 11 फरवरी को नई दिल्ली में गाला डिनर आयोजित करेंगे। इस दौरान फैंस उनसे मिल सकते हैं
बात करें सूर्या की तो यह भारतीय हिटर पिछले साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान लगी टखने की चोट से उबर रहे हैं
खुद को मानते हैं जीनियस तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक जार