अमर उजाला
Tue, 28 November 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया
इस मैच के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की जगह आवेश खान को शामिल किया
मुकेश की शादी है और उन्होंने दूसरे टी20 से चौथे टी20 के बीच के समय के लिए बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी ताकि वह शादी कर सकें
सुर्या ने टॉस के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि मुकेश अपने जीवन का सबसे बड़ा गेम खेलने गए हैं। वह शादी करने जा रहे हैं और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं
इसके बाद बीसीसीआई ने भी अपडेट देते हुए कहा कि मुकेश ने गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले बीसीसीआई से भारतीय टीम से रिलीज करने का अनुरोध किया था
मुकेश की शादी हो रही है और उन्हें शादी के लिए छुट्टी दे दी गई है। वह रायपुर में चौथे टी20 मैच से पहले टीम में शामिल होंगे
बीसीसीआई ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर को सीरीज के बाकी मैचों के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है
दीपक चाहर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उनकी करीब एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार रिटेन होने वाले खिलाड़ी