अमर उजाला
Thu, 2 November 2023
एक नवंबर को करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भारतीय क्रिकटर्स की पत्नियों ने भी व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना की
इस दौरान कुछ क्रिकेटर्स ने करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं
सूर्यकुमार यादव ने अपने घर पर अपनी पत्नी देविशा के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। सूर्या फिलहाल श्रीलंका से मैच खेलने के लिए मुंबई में ही हैं
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भी पत्नी जया भारद्वाज संग करवा चौथ मनाया। जया इस दौरान बेहद खूबसूरत दिख रही हैं
This browser does not support the video element.
दीपक ने उन्हें अन्न खिलाया और इसके बाद जया दीपक के पैर छूकर आशीर्वाद लेती भी दिखीं। दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट नजर आ रही है
सुरेश रैना ने भी अपने घर में पत्नी प्रियंका के साथ करवा चौथ मनाया। दोनों ने लाल रंग के कपड़े में नजर आए
युवा क्रिकेटर नीतीश राणा ने भी पत्नी साची मारवाह के साथ घर पर करवा चौथ मनाया। साची ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं
इस गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, हैरान करने वाली है वजह