अमर उजाला
Tue, 16 April 2024
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं
दोनों को साथ में भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते देखा जा चुका है, जब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया तब रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी
रैना भले ही आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वह इस टूर्नामेंट में काफी एक्टिव रहते हैं
इन दिनों सोशल मीडिया पर धोनी और रैना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सीएसके के पूर्व बल्लेबाज को अपनी दोस्ती का फर्ज निभाते देखा जा रहा है
This browser does not support the video element.
दरअसल, यह वीडियो 14 अप्रैल को मुंबई और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले के बाद का है। जिसमें धोनी लंगड़ाते हुए दिख रहे हैं, तभी रैना आते हैं और सीढ़ी उतरने से पहले उनका हाथ थाम लेते हैं
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस भी धोनी और रैना की दोस्ती की मिसाल देते नहीं थक रहे हैं
IPL 2024: 'RCB को बेच दो...', भारतीय टेनिस स्टार की BCCI से अपील