आईपीएल में 1500+ रन बनाने और 150+ विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं सुनील नरेन

अमर उजाला

Sun, 5 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2024 के 54वें मैच में कोलकाता ने लखनऊ के खिलाफ 20 ओवर में 235 रन बनाए

Image Credit : IPL/BCCI

कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने अद्भुत बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 207.69 का रहा

Image Credit : IPL/BCCI

इस पारी की बदौलत नरेन के खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह इस लीग में 1500+ रन बनाने और 150+ विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए

Image Credit : IPL/BCCI

इस मामले में वह रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो के क्लब में शामिल हो गए। नरेन के नाम इस लीग में 1507 रन और 177 विकेट हैं

Image Credit : IPL

जडेजा ने 2894 रन बनाए हैं और 160 विकेट लिए हैं। वहीं, चेन्नई के पूर्व क्रिकेटर ब्रावो ने 1560 रन बनाए और 183 विकेट लिए थे

Image Credit : IPL/BCCI

अब इस फहरिस्त में सुनील नरेन भी शामिल हो गए। नरेन ने आईपीएल करियर में एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

KKR का दोहरा वार! LSG के खिलाफ और इकाना में सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर बनाया

IPL/BCCI
Read Now