मुख्य कोच गंभीर के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ पर भड़के सुनील गावस्कर

अमर उजाला

Sun, 5 January 2025

Image Credit : PTI

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ पर सवाल खड़े किए हैं

Image Credit : PTI

भारत को सिडनी टेस्ट में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर 10 वर्ष बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Image Credit : BCCI

मैच के बाद गावस्कर ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन नहीं करने के लिए खिलाड़ी आलोचना के हकदार हैं, लेकिन कोचों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए

Image Credit : PTI

गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी। उन्होंने कहा कि गंभीर, अभिषेक नायर और रियान टेन डस्काटे का कोचिंग ग्रुप समय से चीजों को समझने में नाकाम रहा है

Image Credit : PTI

भारत 10 पारियों में से सिर्फ तीन बार 200 रन का आंकड़ा पार कर पाया है और उसने पर्थ टेस्ट सीरीज में जीत के बावजूद तीन मैच गंवा दिए 

Image Credit : ICC

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है

Image Credit : BCCI

VIDEO: जीत के बाद पैट कमिंस का क्यूट अंदाज, बेटे ने टोका तो इस तरह दिया जवाब

Cummins Instagram
Read Now