Sunil Gavaskar Birthday: सुनील गावस्कर की चार पारियां, जिसे फैंस कभी नहीं भूलेंगे

अमर उजाला

Mon, 10 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज 74 साल के हो गए

Image Credit : सोशल मीडिया

अपने 16 साल के क्रिकेटिंग करियर में गावस्कर ने कई अहम पारियां खेलीं और खूब रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

कर्टली एम्ब्रोस, मैल्मक मार्शल, जोएल गार्नर, गैरी सोबर्स जैसे गेंदबाजों का निडरता से सामना गावस्कर के अलावा शायद ही कोई बल्लेबाज कर पाता

Image Credit : सोशल मीडिया

गावस्कर को उनके समय का सबसे महान ओपनिंग बल्लेबाज भी माना जाता है, अब वह बतौर कमेंटेटर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हम आपको गावस्कर की उन चार पारियों के बारे में बता रहे हैं, जिसे शायद ही कोई फैन भूल पाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

220 vs वेस्टइंडीज
(पोर्ट ऑफ स्पेन, 1971)

  • गावस्कर की महानता का अंदाजा उनके डेब्य सीरीज से ही लगाया जा सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971 में गावस्कर ने डेब्यू किया था।
  • डेब्यू के बाद पहली छह पारियों में उन्होंने 65, 67*, 116, 64*, 1, 117* रन बनाए थे।
  • चौथे टेस्ट में गावस्कर ने पहली पारी में 124 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में 220 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने।

Image Credit : सोशल मीडिया

221 vs इंग्लैंड
(द ओवल, 1979)

  • गावस्कर ने इंग्लैंड के द ओवल में अपने करियर की सबसे महान पारी खेली थी। भारत को इंग्लैंड से जीत के लिए चौथी पारी में 438 रन बनाने थे। 
  • गावस्कर ने दोहरा शतक (221) बनाया, जो उस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था। 
  • उन्हें इयान बॉथम ने आउट किया और भारतीय ऐतिहासिक जीत से सिर्फ नौ रन पीछे रह गये।

Image Credit : सोशल मीडिया

236* vs वेस्टइंडीज
(चेन्नई, 1983)

  • गावस्कर ने वेस्टइंडीज की मजबूत बॉलिंग लाइन अप के खिलाफ अपनी सर्वोच्च टेस्ट पारी खेली थी। उन्होंने नाबाद 236 रन बनाए थे। 
  • यह पारी और भी खास है क्योंकि यह उनका 30वां टेस्ट शतक था, सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में उन्होंने महान डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया था।
  • गावस्कर ने भारत के कुल रनों में 50 प्रतिशत से अधिक रनों का योगदान दिया था, लेकिन मैच अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Image Credit : सोशल मीडिया

103* vs न्यूजीलैंड
(नागपुर, 1987)

  • गावस्कर शुरुआती विश्व कप के शुरुआती तीन संस्करणों में शतक बनाने में नाकाम रहे थे। 
  • हालांकि, उन्होंने 1987 विश्व कप में गावस्कर ने शतक लगाकर वनडे में भी अपनी उपयोगित साबित की थी।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 222 रनों का पीछा करते हुए गावस्कर ने 88 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • भारत ने मैच जीता और उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब चेतन शर्मा के साथ साझा किया, जिन्होंने उस मैच में हैट्रिक ली थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

सुनील गावस्कर अर्जुन पुरस्कार और पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हैरी ब्रुक ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर का रिकॉर्ड तोड़ा

England Cricket/Twitter
Read Now