अमर उजाला
Sat, 16 December 2023
पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा मीडिया में छाए हुए हैं। विश्व कप फाइनल को लेकर अपने भावुक बयान के बाद हिटमैन मुंबई इंडियंस को लेकर चर्चा में हैं
शुक्रवार को रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटाया गया और हार्दिक को कप्तान बनाया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं
बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने भी रोहित पर बयान दिया है। हालांकि, उनका बयान विश्व कप को लेकर आया है और उन्होंने हिटमैन की तुलना माही से की है
सुनील ने कहा- यही इस टीम की खूबसूरती है, देश हर चीज से ऊपर है। यही कारण है कि रोहित सम्मान के हकदार हैं
सुनील शेट्टी ने कहा- रोहित शर्मा आज शायद वहां हैं जहां एमएस धोनी खड़े थे, क्योंकि रोहित ने जो कुछ भी किया वह निस्वार्थ था
उन्होंने कहा- उस पल में आप करने को कुछ भी कर सकते थे। लाखों लोग आपको चीयर कर रहे थे और चाहते थे कि रोहित शतक लगाएं
सुनील शेट्टी ने कहा- रोहित टिक कर शतक बना सकते थे। लेकिन उन्होंने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई ताकि टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सके
उन्होंने कहा- चाहे वह रोहित हो या शमी या बुमराह या कुलदीप, आप इससे बेहतर टीम की उम्मीद नहीं कर सकते
क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए विराट कोहली (11 पारियों में 765 रन) और शमी (7 मैचों में 24 विकेट) जैसे कई स्टार खिलाड़ी रहे, लेकिन रोहित शर्मा का आक्रामक रवैया सबसे अलग था
उन्होंने 11 पारियों में 125.94 के स्ट्राइक-रेट से 597 रन बनाए। सभी भारतीय बल्लेबाजों में हिटमैन का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा। वह किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बने
IPL: MI और रोहित को लेकर रितिका की पहली प्रतिक्रिया, CSK से जुड़ा मामला