अमर उजाला
Tue, 1 August 2023
एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हरा दिया, इस जीत के साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई
स्टुअर्ट ब्रॉड के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह आखिरी मैच रहा, उन्होंने दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए
हालांकि, ब्रॉड ने सिर्फ दो विकेट नहीं लिए, बल्कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटने वाले विकेट लिए
This browser does not support the video element.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के आखिरी दो विकेट ब्रॉड ने ही लिए थे। टॉड मर्फी को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को आउट कर उन्होंने अपने करियर का सुखद अंत किया
ब्रॉड के नाम करियर की आखिरी बॉल पर विकेट लेने का रिकॉर्ड रहा, इतना ही नहीं ब्रॉड ने बैटिंग के दौरान अपने करियर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया था
This browser does not support the video element.
ऐसा उन्होंने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान किया, ब्रॉड आठ गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद रहे थे। इसमें एक छक्का शामिल है
जिस गेंद पर ब्रॉड ने छक्का लगाया, वह इस पारी में उनकी आठवीं गेंद थी, ब्रॉड ने एक खास रिकॉर्ड के साथ अपने करियर का स्वर्णिम अंत किया
वहीं, वनडे में ब्रॉड ने 121 मैचों में 178 विकेट और 56 टी20 में 65 विकेट लिए। बैटिंग में ब्रॉड ने टेस्ट में 3662 रन, वनडे में 529 रन और टी20 में 118 रन बनाए
सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी रिटेन की, पिछली बार उसी ने यह सीरीज जीती थी
एशेज में लाइव कमेंट्री के दौरान कार्तिक ने पोंटिंग-हसी पर तंज कसा, VIDEO