अमर उजाला
Sun, 30 July 2023
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शनिवार को संन्यास लेने का एलान किया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेला जा रहा एशेज टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा
शनिवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में ब्रॉड और एंडरसन नाबाद पवेलियन लौटे थे। ऐसे में रविवार को जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो उनका खास अंदाज में मैदान पर स्वागत किया गया
This browser does not support the video element.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ब्रॉड को गार्ड ऑफ ऑनर दिया यानी एक लाइन से खड़े होकर इंग्लैंड के इस दिग्गज तेज गेंदबाज के लिए तालियां बजाईं
This browser does not support the video element.
इस दौरान ब्रॉड इमोशनल नजर आए, इसका वीडियो भी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर शेयर किया
ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी आखिरी पारी में छक्का भी जड़ा, उन्होंने आठ गेंदों पर आठ रन बनाए
ब्रॉड ने टेस्ट करियर में 600 से ज्यादा विकेट लिए हैं, तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 840 से ज्यादा विकेट हैं, इस मामले में वह सातवें स्थान पर हैं
टेस्ट में हिट, वनडे और टी20 में फ्लॉप भारत, वेंकटेश प्रसाद ने बताई कड़वी सच्चाई