अमर उजाला
Thu, 2 December 2021
महेंन्द्र सिंह धोनी का जन्म सात जुलाई 1981 को झारखंड के रांची शहर में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था।
धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी है। उनके भाई नरेंद्र सिंह और बहन जयंती भी हैं।
स्कूल के दिनों में धोनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर हुआ करते थे। उनके फुटबॉल कोच ने ही उन्हें विकेटकीपिंग करने के लिए भेजा था।
साल 2001 से 2003 के बीच धोनी ने खड़गपुर रेलवे स्टेशन में टीटीई के रूप में काम किया।
1998 में धोनी बिहार की अंडर-19 टीम के लिए खेले और 1999 में रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया।
2004 में उन्होंने भारत के लिए पहला मैच खेला और 2007 में टीम इंडिया के कप्तान बने।
धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी-20 वर्ल्डकप, 2011 वर्ल्डकप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।
आईपीएल में धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार खिताब जिताया और दो बार चैंपियंस लीग भी जीती।
धोनी को 2007 में खेल रत्न पुरस्कार और 2009 में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
जानिए साइक्लोन के नाम कैसे होते हैं तय