अमर उजाला
Mon, 14 October 2024
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे
राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार को इसकी पुष्टि की
सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के इस साल संन्यास लेने के बाद से स्मिथ पारी का आगाज कर रहे हैं
उन्होंने नयी भूमिका में दूसरे ही टेस्ट में नाबाद 91 रन बनाए लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने चार पारियों में कुल 51 रन ही बनाए
बेली ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘पैट कमिंस, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और स्टीव स्मिथ से लगातार बात हो रही है
स्टीव ने पारी की शुरूआत की बजाय नीचे उतरने की इच्छा जताई है। पैट और एंड्रयू ने पुष्टि की कि वह इस सत्र में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरेगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा
शशि थरूर से मिले संजू सैमसन, नीले 'पोन्नाडा' से हुआ स्वागत, देखें