अमर उजाला
Thu, 29 August 2024
गुजरात में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं
वडोदरा में स्थिति काफी खराब है। विश्वामित्री नदी से जुड़े निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है
इस बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर राधा यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि वह बाढ़ के कारण 'बहुत बुरी स्थिति' में थीं
आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल की गईं राधा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने उन्हें बचाया।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में राधा ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एनडीआरएफ के अधिकारियों को एक नाव की मदद से कुछ लोगों को बचाते हुए दिखाया गया है, जबकि सड़कों पर बहुत पानी था।
राधा ने कैप्शन में लिखा, 'हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए हैं। हमें बचाने के लिए NDRF बहुत-बहुत धन्यवाद।
गुजरात में बुधवार को लगातार चौथे दिन भारी बारिश के कारण बारिश जनित घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। करीब 17,800 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला गया।
बहुत कम लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं एक तोता