अमर उजाला
Wed, 13 September 2023
भारत और श्रीलंका की टीम एशिया कप के सुपर-4 में मंगलवार (12 सितंबर) को आमने-सामने हुई
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए
कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, टीम इंडिया 213 रन पर सिमट गई
श्रीलंका के लिए 20 साल के स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने 40 रन देकर पांच विकेट लिए
दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए
दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज महीश तीक्ष्णा को एक सफलता मिली
इस तरह भारत के सभी विकेट श्रीलंका के स्पिनरों ने मिलकर लिए
श्रीलंका ऐसी पहली टीम बन गई जिसके स्पिन गेंदबाजों ने एक वनडे मैच में भारत के सभी 10 विकेट लिए
इसी मैच में रवींद्र जडेजा एशिया कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले भारतीय भी बने
श्रीलंकाई स्पिनर्स ने लिए भारत के 10 विकेट, 49 साल में पहली बार हुआ ऐसा