अमर उजाला
Thu, 9 May 2024
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से हरा दिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे
166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता
जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का चेहरा खिल उठा। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं
ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाए
वहीं, अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया
IPL: टी नटराजन की लव स्टोरी, स्कूल में हुआ था प्यार, फिर की शादी