अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चेन्नई में आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है
कोलकाता ने क्वालिफायर-1 में हैदराबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि हैदराबाद ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी
खिताबी मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों का फोटोशूट कराया गया जिसमें श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस चेन्नई के समुद्र तट पर ट्रॉफी के साथ नजर आए
कोलकाता के कप्तान श्रेयस और हैदराबाद की कमान संभाल रहे पैट कमिंस की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे दोनों टीमों के कप्तान ऑटो रिक्शा में भी नजर आए
कमिंस और श्रेयस इस दौरान समुद्र तट पर खड़े नौका पर भी ट्रॉफी लेकर खड़े दिखाई दिए
कोलकाता ने अब तक दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में ट्रॉफी जीती थी
'कोई सड़क पर आने वाला है...', हार्दिक की पत्नी नताशा के इस पोस्ट ने मचाई खलबली